18 जुलाई से पहले सांसदों से समर्थन मांगेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू : सांसद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

18 जुलाई से पहले सांसदों से समर्थन मांगेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू : सांसद


18 जुलाई से पहले सांसदों से समर्थन मांगेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू : सांसद


कानपुर, 23 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर विचार विमर्श के बाद पूर्वी भारत से एक आदिवासी महिला को चुनने का निर्णय लिया गया। यह बातें गुरुवार को शहर सांसद सत्यदेव पचौरी ने कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के देश भर से सभी लोकसभा सदस्यों को गुरुवार को दिल्ली बुलाया गया था जिसकी बैठक संसदीय कार्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी के आवास पर हुई। बैठक में प्रस्तावक व समर्थक के तौर पर सभी सांसदों ने आपने हस्ताक्षर कर द्रोपदी मुर्मू के नाम पर अपनी सहमति दर्ज की है।

पचौरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप मे द्रोपदी मुर्मू 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं सांसदों से समर्थन की मांग करते हुये मुलाकात भी करेंगी। नामांकन के लिए प्रपत्र तैयार किये जा रहे हैं जिसमें प्रस्तावक के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुर्मू के प्रस्तावकों के रुप में शामिल होंगे।

सांसद पचौरी ने द्रोपदी मुर्मू के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि उनका जीवन संघर्षों व त्रासदियों से भरा रहा है और कठिनाइयों के चलते जीवन में ओड़िशा के सिंचाई व बिजली बिभाग में सहायक क्लर्क पद पर कार्य करने के बाद राजनीत में प्रवेश किया। पार्षद से लेकर राष्ट्रपति पद तक आने के दो दशकीय राजनितिक सफर में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से नावाजा जा चुका है। साथ ही 2015 में झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्हें सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। अगर वे राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वे भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित