संभल की बेटी पलक ने रूस में जीता कांस्य पदक

उमेश लव, संभल। सातवीं चिल्ड्रन ऑफ एशिया इंटरनेशनल मेें संभल की बेटी पलक मलिक में कांस्य पदक जीता है। पलक हजरत नगर गढ़ी निवासी चंद्रशेखर मलिक की बेटी है। यह जानकारी मिलते ही पलक के परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है। लव इंडिया नेशनल परिवार ने भी कांस्य पदक जीतने पर पलक मलिक को बधाई दी है और कहा कि उन्होंने दुनिया भर में एक बार फिर से भारत और यहां की बेटियों का नाम रोशन किया है।
रूस के ब्लादिवोस्तोक में 27 जुलाई से आठ अगस्त तक सातवीं चिल्ड्रन आफ एशिया इंटरनेशनल खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम ने सोमवार सुबह साढ़े चार बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। भारतीय टीम में कुल नौ खिलाड़ी हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की ओर से 57 किलो भार वर्ग से कम वजन में पलक मलिक ने प्रतिभाग किया। पलक मलिक उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी है। यह प्रदेश और जिला संभल के लिए गर्व की बात है। पलक मलिक के कोच संचालक त्यागी स्पोर्टस एवं कन्या गुरुकुल कल्यानपुर आर्य भोले सिंह त्यागी ने बताया कि पलक कुश्ती एवं सैंबो में पदक जीत चुकी है। कुराश एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा.जेवी चिकारा ने पलक को पदक लाने के लिए बधाई दी है।
मालूम हो कि भारतीय टीम कोच अंकुश नागर व टेसनी वर्गिस, रेफरी लाल सिंह और राजन वर्गिस, अध्यक्ष रमेश पोपली भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।