ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण में कड़ाई से हो सुरक्षा मानकों का पालन: मुख्यमंत्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण में कड़ाई से हो सुरक्षा मानकों का पालन: मुख्यमंत्री

yogi adityanath


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण की तैयारियों की समीक्षा की। नोएडा का ट्विन टॉवर 28 अगस्त को ढ़ाई बजे ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान ट्विन टॉवर के चारों ओर की सड़कों पर आवागमन प्रतिबंधित होगा। वहीं ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे भी ध्वस्तीकरण के समय आधा घंटे बंद रहेगा।

टॉवरों में 9600 होल करके 3700 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भरी गई है। अनियमितता के दोषी प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी, बिल्डर, आर्किटेक्ट सहित अब तक 26 लोग नपे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसे गिराने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। इसकी मुख्य वजह थी गैरकानूनी तरीके से बनाई गई यह बिल्डिंग। साल 2014 में हाई कोर्ट ने ट्विन टॉवर को तोड़ने का आदेश दिया। सुपरटेक बिल्डर ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कह दिया था कि नोएडा अथॉरिटी एक भ्रष्ट निकाय है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को सही माना और इसे तीन महीने के अंदर यानी नवंबर 2021 को इसे गिराने का आदेश दिया, लेकिन बीच-बीच में किसी न किसी वजह से मामला टलता गया। अब जाकर 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे इसे गिरा दिया जाएगा।