भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 जून से

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 जून से


भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 जून से


लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25, 26 व 27 जून को लखनऊ के हरदोई रोड पर स्थित राज स्टेट मैरिज हाल में आयोजित किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षिण शिविर में प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को बुलाया गया है। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने दी।

प्रशिक्षण 11 सत्रों में होगा, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेशस्तर के नेताओं का मार्गदर्शन महिला मोर्चा पदाधिकारियों को प्राप्त होगा। वर्श 2024 के लोकसभा चुनावको देखते हुए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी को मजबूत करने के लिए और महिला मोर्चा को गतिशीलता देने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन प्रत्येक जिलों व मंडलों पर भी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन