पर्यटन मंत्री 30 अक्टूबर को अखिल भारतीय 14वॉ राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 30 अक्टूबर, 2022 को जनपद फिरोजाबाद में पूर्वाह्न 11:00 बजे महाराणा प्रताप भवन चेतक चौक केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास नई दिल्ली में अखिल भारतीय 14वॉ राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम मूलचन्द चौहान एवं राधेश्याम जी द्वारा आयोजित किया गया है।
जयवीर सिंह इस कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरान्त दोपहर 12:00 बजे से नोयडा यमुना एक्सप्रेस-वे द्वारा शिकोहाबाद होते हुए अपने निजी निवास सिरसागंज अपराह्न 04:00 बजे पहुंचेगे।