महिला कार्यकर्ताओ को माल कहते हैं सुभासपा के दिग्गज नेता, भड़कीं महिला जिलाध्यक्ष

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

महिला कार्यकर्ताओ को माल कहते हैं सुभासपा के दिग्गज नेता, भड़कीं महिला जिलाध्यक्ष

seema


राकेश पाण्डेय 

वाराणसी। बलिया जिले में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीमा राजभर का पार्टी सुप्रीमो पर और पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।  आरोप इतने गंभीर हैं कि सूबे मे राजनीतिक गलियारो मे तूफान मच गया है।

प्रदेश सचिव द्वारा पार्टी सुप्रीमो के पास महिलाओं को अकेले जाने को कहा जाता है यह गंभीर आरोप लगाने वाली नव युवती भासपा की पुरानी कार्यकर्ता है। 

सुप्रीमो के सामने महिलाओं को माल कहा जाता है ,जलील किया जाता है जिससे महिलाओ मे सुरक्षित रहने की सारी संभावना समाप्त हो चुकी है। आये दिन पार्टी की महिलाओ पर अपने ही लोग फब्तिया कसते है।

सीमा ने कहा कि सुभासपा में महिलाओं का सम्मान नही  होता है महिलाओ के इस अपमान के दोषियो पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। 

पार्टी को त्याग सीमा राजभर ने कहा एक हप्ते में पार्टी सुप्रीमो समेत कइयों के विरुद्ध एफआईआर कराउंगी।