स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर पहुंचेगी ''योगी की पाती''

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर पहुंचेगी ''योगी की पाती''

yogi


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए पत्र लिख रहे हैं। लिफाफे पर ''योगी की पाती'' लिखा है। इसी लिफाफे में मुख्यमंत्री योगी की जनता को संबोधित चिठ्ठी भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री की यह पाती आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पत्र के माध्यम से प्रदेश के आम जनमानस को संदेश देंगे। योगी सरकार के वृहद अभियान ''योगी की पाती'' की कार्ययोजना तैयार हो गयी है।

सरकार के मुताबिक प्रदेश के तीन करोड़ घरों में मुख्यमंत्री की यह पाती पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान के भवनों पर तिरंगा लगाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।