Banda News रेड अलर्ट : पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

Banda News रेड अलर्ट : पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

banda


विनोद मिश्रा
बांदा।
त्योहारों को देखते हुए आतंक वादी गतिविधयों में बांदा में भी एहतियातन हाई रेड एलर्ट हैं। इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें अपनी पूरी मशीनरी को सतर्क कर खोजी निगरानी में लगा दिया हैं। जिले की पुलिस अलर्ट के फार्म में आकर हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी दिव्य दृष्टि रखनी शुरू कर दी है।

गुरुवार को रेलवे पुलिस, डॉग स्क्वायड और एसओजी ने मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। 

शहर के प्रमुख देवी स्थानों, रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सार्वजनिक जगहों पर सघन चेकिंग की गई।इससे हलचल की स्थिति रही। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा नें बताया की सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।अराजक तत्व पुलिस की निगाह से बच नहीं सकते। हमारी व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद हैं।