41 भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज, थाने में की थी SDM से बदसलूकी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

41 भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज, थाने में की थी SDM से बदसलूकी

00


नासिर खान
मुरादाबाद।
मझोला थाने में भाजपाइयों ने दो दिन पूर्व जमकर हंगामा किया था। हंगामे के दौरान भाजपाइयों ने थाना प्रभारी के सामने टेबल पर फाइलें फेंकते हुए जमकर सत्ता की हनक दिखाई थी। 

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने फाइलें फेंकीं थी। बताया जा रहा है कि भाजपाइयों ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी थी कि हम दिखाएंगे शांति भंग क्या होती है। दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा 107/16 में कार्रवाई किए जाने से है भाजपाई नाराज थे जिसके चलते सारा हंगामा किया। 

कार्रवाई से नाराज होकर भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। मंडल अध्यक्ष दुर्गा पूजा के कार्यक्रम की अनुमति लेने गए थे।  मुकदमे को खत्म कराने के किया गया विरोध करना महंगा पड़ा। 41 भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 6 के नामजद 35 लोग अज्ञात हैं। नामजद लोगों में संजीव चौहान.” अभिषेक “अक्षय चौबे ” अंकुर शर्मा व गुड्डू सैनी भी शामिल है।