बरेली की शादी में हंगामा: नशे में धुत दूल्हे ने तोड़ी सारी मर्यादा!

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में शादी का समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय अपने दोस्त को जयमाला पहना दी। यह घटना शनिवार रात क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां शादी के दौरान दूल्हे की हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया।
शादी के मंडप में हुआ बवाल
शादी समारोह के दौरान दूल्हा नशे में इतना टल्ली हो गया कि उसने वरमाला के समय दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को गले में डाल दी। यह देखकर बाराती और घराती पक्ष के लोगों में तकरार शुरू हो गई। दूल्हे ने न केवल वरमाला की रस्म को बिगाड़ा, बल्कि दहेज की मांग भी शुरू कर दी। उसने अपनी पसंदीदा लड़की से शादी करने की बात कहते हुए दूल्हन को ठुकरा दिया।
पुलिस ने किया हस्तक्षेप
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। दूल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन दूल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहने का ऐलान किया। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ शांति भंग करने का चालान भी जारी किया।