कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, प्रियंका ने कही ये बात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, प्रियंका ने कही ये बात

priyanka


राकेश पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने सर से लेकर पांव तक दम लगा दिया है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह का नाम भी शामिल है। इस सूची में 125 प्रत्याशी हैं, जिसमें 50 महिला प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं, हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें, जिस सत्ता के दम पर उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को चोट पहुंचाई गई, उसी सत्ता को वो हासिल करें, कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है।