सरकार बनने पर हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे दक्षता विद्यालय: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

सरकार बनने पर हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे दक्षता विद्यालय: प्रियंका

priyanka


लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी झलकारी बाई जैसी बहादुर नायिकाओं के नाम पर राज्य के हर जिले में लड़कियों के लिए 'कौशल विकास' स्कूल खोलेगी।

कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने सोमवार को झलकारी बाई की जयंती पर ट्वीट किया, ''वीरांगना झलकारी बाई जी को श्रद्धांजलि. कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि सरकार बनी तो झलकारी जैसी नायिकाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में स्किल स्कूल खोले जाएंगे. बाई जी कौशल विद्यालय में लड़कियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने इस ट्वीट को हैशटैग 'लड़की हूं-- लड़ सकती हूं' के साथ जोड़ा।