किसान दीपावली की खुशी नहीं मनाएंगे और पटाखे भी नहीं जलाने का लिया संकल्प

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

किसान दीपावली की खुशी नहीं मनाएंगे और पटाखे भी नहीं जलाने का लिया संकल्प

00


राकेश पाण्डेय

लखनऊ। संभल के भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार लखीमपुर जनपद के तिकोनिया में शहीद हुए किसानों की अंतिम अरदास के उपलक्ष में संभल और गवां में कैंडल मार्च निकालकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय चौधरी सराय से पैदल मार्च निकाल कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंच कर शहीद किसानों की आत्मा को शांति के लिए मौन धारण किया। 

बाद में किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि मंत्री पुत्र ने किसानों के साथ जलियांवाला बाग में जो जनरल डायर ने किया था। वही मंत्री के बेटे ने काम किया है। बच्चे को क्या अपराधी को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार किसान दीपावली की खुशी नहीं मनाएंगे और पटाखे भी नहीं जलाएंगे।

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से संजीव गांधी, जयवीर सिंह यादव, दिलशाद, शाहिद, गुरुबचन, सुलेमान, जावेद, समर पाल सिंह, जियाउल हक, तौसीफ, हरिओम, नरदेव सिंह, जगपाल सिंह, नवाब सिंह, अनीस अहमद, विजयपाल, प्रमोद और गवां में चंद्र प्रकाश यादव, संतोष यादव, शुगर पाल यादव, सुरेश यादव, अंशुल यादव, राजेश यादव, कल्लू प्रजापति, मुस्तकीम सैफी, जितेंद्र राघव, अशोक कुमार यादव, हसमुद्दीन, वीरपाल सैनी आदि किसान मौजूद रहे।