तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें!

banda


विनोद मिश्रा
बांदा।
जिले की तिंदवारी विधानसभा में अब भाजपा से कौन होगा उम्मीदवार? वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक चर्चा  जोर पकड़ चुकी हैं। सूत्र और समीकरणों के आधार पर लोगों में कयास लगने लगे हैं की भाजपा से टिकट मांग रहे पूर्व विधायक दलजीत सिंह ही चुनावी महाभारत में सर्व श्रेष्ठ महारथी धनुषधारी विपक्ष के लिये साबित हो सकते हैं।इसके पीछे तार्किक बातें भी चर्चा में हैं।
दरअसल वर्तमान विधायक ब्रजेश प्रजापति का भाजपा से त्याग पत्र और बसपा से जयराम सिंह बछेऊरा को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से इस सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। भाजपा के राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ इन परस्थितियों में पूर्व विधायक दलजीत सिंह को ही विपक्ष के मुकाबले में सशक्त कंडीडेट की मोहर लगाते हैं।उनका मानना हैं की हर वर्ग के मतदाताओ के "दिलों को जीतने" में पूर्व विधायक दलजीत ही सक्षम प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।
यह भी चर्चाओं में तय माना जा रहा हैं की इस सीट पर भाजपा में ऐसा कोई नेता नहीं हैं जिसके पास व्यकिगत तौर पर 25 से तीस हजार वोट हो। इस समीकरण में भी दलजीत ही ऐसे नेता हैं जिनके पास व्यक्तिगत जनाधार की इतनी ऊचाई हैं।
कुल मिलाकर पार्टी में मंथन हैं की भाजपा को इस सीट पर बहुत गंभीरता अपनानी होगी,हल्का प्रत्याशी अगर दिया तो वह विपक्ष के चुनावी मुकाबले से बाहर सा हो जाऐगा। अब देखना होगा की भाजपा का चुनावी टिकट इस सीट पर किस करवट बैठता हैं।