बेटी विदा किये 24 घंटा भी नहीं बीता पिता की उठी अर्थी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

बेटी विदा किये 24 घंटा भी नहीं बीता पिता की उठी अर्थी

antim sanskar


अयोध्या। तहसील क्षेत्र सारंगापुर मजरे गोसांई कुट्टी विसौली निवासी पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष राजित राम गोस्वामी की बेटी की शादी व विदाई के बाद देर शाम तबियत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

इस सूचना पर बेटी की शादी की सारी खुशियां पिता की मृत्यु के बाद मातम मे तब्दील हो गयी। ग्रामीण विक्रांत गोस्वामी,राज कपूर गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी,ने बताया कि मृतक राजित राम गोस्वामी बीते वर्ष से शुगर, हार्ड,की बीमारी से अस्वस्थ चल रहे थे। बेटी की सगाई की सारी रस्में विधि विधान से शनिवार शाम को पूर्ण कर खुशी-खुशी रविवार सुबह बेटी की विदाई किया।

शाम को अचानक तबियत खराब होने लगी। जिन्हे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष की एकाएक मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।  घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चैहान,प्रधान राम चंन्दर,सहदेव गोस्वामी, गिरजेश त्रिपाठी,मुनीम गोस्वामी, शिव कुमार गोस्वामी, सहित तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।