नोएडा से चुनाव लड़ेंगी पंखुड़ी पाठक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

नोएडा से चुनाव लड़ेंगी पंखुड़ी पाठक

pankhuri


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. यह उन 125 उम्मीदवारों की सूची है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। इसमें समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पंखुड़ी पाठक का भी नाम है.

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया है. 

उन्होंने कहा कि मैं एक लड़की हूं, मैं एक लड़की की मां हूं। मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से उम्मीदवार बनाने के लिए प्रियंका दीदी का शुक्रिया.