मृतक सफाईकर्मी की पत्नी को गले लगाकर रोईं प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

मृतक सफाईकर्मी की पत्नी को गले लगाकर रोईं प्रियंका गांधी

00


आगरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को रात 11 बजे मृतक सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के घर आगरा पहुंचीं और उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की. आगरा पुलिस की हिरासत में अरुण की मौत हो गई। 

करीब 50 मिनट तक प्रियंका उनके घर में रहीं। अरुण की पत्नी सोनम और मां कमला जब रो पड़ीं और उन्हें पुलिस की बर्बरता की कहानी सुनाई तो प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने सोनम का हाथ थाम लिया और उन्हें गले से लगा लिया।

प्रियंका ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और कानूनी लड़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया है. साथ ही परिवार की दोनों बेटियों की शादी का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया.