इस महिला अस्पताल में भिड़े रिश्तेदार, जमकर चले लात और घूंसे
राकेश पाण्डेय
लखनऊ। फ़िरोज़ाबाद के थानां उत्तर के सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला के मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। दरअसल महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषैला पादर्थ का सेवन किया था, जिसके ईलाज के लिये लाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।
हाथापाई की तस्वीर थाना उत्तर के सरकारी ट्रामा सेंटर की है। बुधवार की दोपहर मलय युद्ध का अखाड़ा बन गया। सुजात गड निवासी प्रेमबति नामक महिला को ईलाज के लिये भर्ती कराया गया था।
महिला के मायका और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट हो गयी। गनीमत रही मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू कर लिया।