समाजवादी पार्टी 7 दिसम्बर से राज्य के प्रत्येक जनपद में करेगी किसान यात्राओं का आयोजन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी 7 दिसम्बर से राज्य के प्रत्येक जनपद में करेगी किसान यात्राओं का आयोजन

समाजवादी पार्टी 7 दिसम्बर से राज्य के प्रत्येक जनपद में करेगी किसान यात्राओं का आयोजन


लखनऊ। भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर 07 दिसम्बर से राज्य के प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
किसानों की आय बढ़ाओं और खेती किसानी बचाओं‘ की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की किसान यात्राओं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुविधानुसार अपने साधनों-पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा है कि किसानों की हर तकलीफ पर उल्टे उन्हें ही कोसने वाली भाजपा सरकार में किसान चौतरफा मार से बेहाल है। किसान को न तो गेहूं न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है। नहीं उसकी आय दुगनी हुई है। सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनियति के शिकार हो गए है। किसानों पर अपनी आवाज उठाने पर भाजपा उन पर लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार कर दमनचक्र चलाती है।
श्री यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे अन्नदाता के संघर्ष में उनका साथ दें और हर सम्भव मदद करें। किसान भाइयों के लिए आटा, दाल, चावल और दूध की कमी न होने पायें।(आईपीएन)