साहब मौसी का लड़का ले गया पत्नी को...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

साहब मौसी का लड़का ले गया पत्नी को...

साहब मौसी का लड़का ले गया पत्नी को...


जालौन/उरई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मौसी के लड़के द्वारा जेवर व नगदी सहित पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किए जाने की शिकायत पीडि़त ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर की है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी अरविंद कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के मड़ैया निवासी उनकी मौसी के लड़के का उनके घर आना जाना था। इसी दौरान मौसी के लड़के से उनकी पत्नी के साथ संबंध हो गए। बीते साल 5 मई को मौसी का लड़का घर आया। उस समय वह मकान बनाने की तैयारी में थे।

घर में लगभग 3 लाख रुपये के जेवर व 80 हजार रुपये नगद रखे थे। जब मौसी का लड़का घर आया तब वह घर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर मौसी का लड़का उनकी पत्नी को जेवर व नगदी सहित बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से की तो वह भी धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीडि़त पति ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उसे न्याय दिलाने की गुहार एसपी से लगाई है।