बहन मायावती का जन्म दिन : बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह ने काटा केक, बनी प्रचार नीति!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

बहन मायावती का जन्म दिन : बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह ने काटा केक, बनी प्रचार नीति!

banda


विनोद मिश्रा
बांदा।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन माया वती का जन्म दिन तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयराम सिंह बछेऊरा नें जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर पूर्वप्रधान कूचेदू शारदा प्रसाद, जिलाध्यक्ष अयूबखां, गुलाब वर्मा,लल्लू निषाद,शिव वरण वर्मा,चंद्रमर्दन वर्मा,संतोष वर्मा उपस्थित थे।
प्रत्याशी जयराम सिंह नें केक काटा। साथ ही बहन जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ यूपी की सत्ता का सरताज बनाने का संकल्प लिया गया।
उपस्थित जनों नें इस अवसर पर तिंदवारी में प्रचार अभियान की रणनीति क्रमशः तेज करने की रणनीति बनाई। जयराम सिंह नें डोर टू डोर पहुचने पर जोर दिया। प्रचार टीम की को कई भागो में बांट कर प्रचार कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की रण नीति को अंतिम रूप दिया गया।