कोई राम को, कोई रहीम को, हम आदर्श मानते हैं फूलन देवी जी को : मुकेश साहनी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

कोई राम को, कोई रहीम को, हम आदर्श मानते हैं फूलन देवी जी को : मुकेश साहनी

00


सुलतानपुर। विकास खण्ड मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा खेल मैदान में विकासशील इंसान पार्टी के तत्वाधान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

रैली को सम्बोधित करते हुए वी.आई.पी. पार्टी के संस्थापक सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने कहा कि किसी एक को खरीदने से सम्पूर्ण निषाद वोट नही कर सकता जब तक निषादों का हक अधिकार, आरक्षण नही तब तक गठबंधन नही, हम फूलन देवी को मानने वाले हैं आज उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा पर माला पहनाने नही दे रहे हैं आने वाले समय में 50 हजार प्रतिमा बनवाकर घर घर भेजी जाएगी। पूरे देश का निषाद समाज एक साथ खड़ा होगा और बिहार व यूपी में ही नही पूरे देश के दिल पर राज करेंगे।

श्री साहनी ने कहा कि निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण, अधिकार दिलाना व जातिगत जनगणना कराना वीआईपी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उक्त अवसर पर कांति मझवार ने निषाद पार्टी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल निषाद, राम सजीवन निषाद, मेहीलाल निषाद सहित सैकड़ों लोग बसपा छोड़ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होकर नाव पर सवार हो गए। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष झगरू राम निषाद ने किया।
कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साहनी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रमेश केवट, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद, निषाद विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरु जी” विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रामानन्द निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सोनकर ‘फौजी’, महासचिव रामभारत निषाद, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा इं. हरिओम निषाद, प्रदेश महासचिव ज़ीशान अहमद, जेपी निषाद, प्रदेश सचिव महादेव निषाद, अवधेश गौड़, प्रदीप निषाद, से.नि. शिक्षक खेमई प्रसाद निषाद, महिला मोर्चा की प्रदेश पुष्पा विजय सेन निषाद, जिला अध्यक्ष उर्मिला निषाद निषाद सहित लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जिसकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन व चुनाव चिन्ह नहीं, वे सरकार बनाने का दावा कर रहे। बाप,बेटा भाजपा के सांसद व एम एल सी बने हैं, कहा गई उनकी पार्टी? मोतीगर ब्लाक अंतर्गत शाहपुर लपटा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के द्वारा मंडल अध्यक्ष झगड़ू राम निषादके सांयोजकत्व में आयोजित निषाद जनचेतना रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते वीआईपी संस्थापक व बिहार सरकार में पशुधन एवम् मत्स्य संसाधन मंत्री सन् ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि अपने परिवार की ही भलाई सोचने वाले निषाद नेताओं ने समाज को तबाही का शिकार बना दिया।याचक नहीं शासन सत्ता का हिस्सेदार बनकर समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए निषाद समाज को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा।
मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी पार्टी का उदय 2018 में निषाद आरक्षण आंदोलन से हुआ।जिसका मुख्य उद्देश्य निषाद समाज की जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण व उनका अधिकार दिलाना है।2020 में राजग गठबंधन के रूप में वीआइपी अपने चुनाव चिन्ह नाव पर चुनाव लड़कर 4 विधायक बनाई।बिहार में जितना जितना महत्व 74 विधायकों का है,उतना ही 4 विधायकों वाली वीआईपी व हम का भी है।किसी के भी गठबन्धन से हटने से बिहार की सरकार गिर जायेगी।हमे चंदा व निषादराज की आरती का पैसा नहीं,आपका तन मन से सहयोग चाहिए।रैली को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल,दिल्ली,उड़ीसा में निषाद जातियों को अनूसूचित जाति का आरक्षण मिलता है,तो उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड के निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, गोडिया आदि को क्यों नहीं।
वीआइपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने भाजपा निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी कर रही है।भाजपा सरकार निषाद जातियों के साथ सामाजिक राजनीतिक अन्याय कर रही है।कहा कि कहां गया भाजपा का वादा व भाजपा दृष्टि पत्र का संकल्प?निषाद ने कहा कि भाजपा ने मछुआरा दृष्टि पत्र के संकल्प पूरा नहीं किया।भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो अब भाजपा के श्रीराम व निषादराज की मित्रता के नाम पर निषाद समाज भाजपा के भकावे में नहीं आयेगा। कांठ की हांडी बार बार नहीं,एक बार चढ़ती है।जब बिल्ली का मुंह गर्म दूध से जल जाता है,तो वह छाछ व मठ्ठा भी फूंककर पीती है।अब भाजपा के वादे पर विश्वास नहीं। निषाद आरक्षण के राजपत्र व शासनादेश के बाद ही भाजपा का साथ दिया जाएगा।उन्होंने मझवार,तुरैहा, गोंड, बेल्दार, खैरहा,खोरोट की तरह निषाद मछुआरा जातियों के आरक्षण व परंपरागत पुश्तैनी पेशों की बहाली की मांग की।

वीआइपी संस्थापक ने कहा कि निषाद कटपीस नहीं, थान वाली जातियों का समूह है। उत्तर प्रदेश की 403 में 169 सीटों पर 40 हजार से 1.20 लाख निषाद,कश्यप, बिंद मतदाता हैं।वीआइपी पूरे दमखम के साथ अपने चुनाव चिन्ह नाव से चुनाव लडेगी।आवश्यकता पड़ी तो सामाजिक न्याय आधारित दलों से गठबन्धन कर मिशन 2022 के चुनावी समर में उतरेगी।
वीआइपी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव जेपी निषाद ने कहा की 2022 जिस किसी की भी सरकार बने,वीआइपी किंगमेकर बनकर रहेगी।रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश गौड़ ने किया।रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रमेश केवट,निषाद विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल निषाद,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम निषाद,प्रदेश महासचिव जे पी निषाद,जिशान अहमद,वीआइपी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सोनकर,प्रदेश महासचिव सूर्यपाल निषाद,सौरभदेव निषाद,प्रधान महासचिव रामानंद निषाद, सूर्यपाल निषाद, ओ पी कश्यप,अयोध्या प्रसाद निषाद,राजू निषाद,समरजीत कश्यप, हरिनारायण निषाद,राम उजागिर यादव,रंजना साहनी,अवनीश मिश्र, कांतिदेवी मझवार, प्रशांत ऊर्फ अंकुर सिंह आदि ने संबोधित किया।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष झगडू राम निषाद व धन्यवाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने किया।