दीपावली के दिन रील बना रहे दो दोस्तों की चली गई जान, Video देखकर रह जायेंगे हैरान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

दीपावली के दिन रील बना रहे दो दोस्तों की चली गई जान, Video देखकर रह जायेंगे हैरान

Smartphone

Photo Credit: Ganga


UPUKLive Desk, Etawah, Nov 01, 2024, Written By: Avanish Kumar

इटावा जनपद के कुरट गांव में दीपावली के दिन रील बना रहे दो लड़कों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर चले गए थे और दोनों हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, दोनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए थे।

दोनों युवक दोस्त थे और रील बनाने के लिए पास के ही रेलवे ट्रैक पर गए थे। रील बनाने में दोनों मस्त थे तभी ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों ही दोस्तों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों ही परिवार में दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

घटना की जानकरी मिलते ही थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक दर्दनाक मामला सामने आया था। 20 साल का एक युवक की रील बनाने के चक्कर में जाल से नीचे गिर गया था। इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना का वीडियो बेहद भयावह था।

Published By: Avanish Kumar