मेयर ममगाईं और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

मेयर ममगाईं और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया

ऋषिकेश। स्वच्छता सर्वेक्षण में ऋषिकेश नगर निगम के 53वां स्थान प्राप्त करने पर नगर वासियों...


मेयर ममगाईं और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया

ऋषिकेश। स्वच्छता सर्वेक्षण में ऋषिकेश नगर निगम के 53वां स्थान प्राप्त करने पर नगर वासियों ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने मेयर अनिता ममगाईं और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने मेयर अनिता ममगाईं और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम के तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें यह सफलता एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है।

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में ऋषिकेश नगर निगम ने जहां 53 वां स्थान हासिल किया है। कहा कि जब उन्होंने नगर निगम की कमान संभाली तो शहर की सफाई व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में थी। नगर के तमाम शौचालयों की हालत बहुत खराब थी। नए शौचालय बनाने के लिए निगम के पास बजट का अभाव था। लेकिन इसे चेलेंज की तरह स्वीकार कर योजनाएं बनाई गई। मजबूत पत्राचार और शासन में अच्छी पकड़ के चलते शहर को वित्तीय धनराशि उपलब्ध कराने में वह कामयाब रही। इसी के परिणाम स्वरूप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में हाईटेक शौचालय अस्तित्व में आए और पुराने शौचालयों का जीर्णोद्धार शुरू हुआ। 50 हजार डस्टबिन शहरवासियों को नि:शुल्क वितरण किये गए। शहर में कूड़ेदानों से कूड़े का नियमित उठान के लिए 20 नए कूड़ा वाहनों की खरीदारी कर डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए वाहनों में जीपीएस द्वारा गाडिय़ों की मॉनिटरिंग की शुरुआत कराई गई। आज तमाम भागीरथ प्रयासों के बाद परिणाम सबके सामने है।