11 हजार किमी की पैदल यात्रा पर निकले मेरठ के आयुष ठाकुर का हुआ जोरदार स्वागत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

11 हजार किमी की पैदल यात्रा पर निकले मेरठ के आयुष ठाकुर का हुआ जोरदार स्वागत

pic


हरिद्वार। चारधाम व 8 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के आयुष का खानपुर और लक्सर पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की मवाना तहसील के ततीना गांव निवासी आयुष ठाकुर पुत्र लाखन अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके पिता खेती बाड़ी करते हैं। आयुष ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा की थी।

आयुष ने बताया कि उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य की जीवनी पढ़ी। उससे प्रेरित होकर उन्होंने 11 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया था। चार दिन पहले ही वह घर से पैदल यात्रा के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले उत्तराखंड के चारों धाम जाएंगे। उसके बाद देशभर में स्थित चारधाम और 8 ज्योतिर्लिंग पर जाएंगे।

पैदल यात्रा पर निकले आयुष ठाकुर ने बताया कि उनके साथ उनके मामा का लड़का आकाश ठाकुर भी है। आकाश बाइक पर रोजमर्रा का जरूरी सामान और दवाइयां आदि लेकर उनके साथ चल रहा है। खानपुर के चंद्रपुरी ओर प्रह्लादपुर के शिव हनुमान मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

लक्सर के हरे कृष्णा मंदिर पर नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि नवयुवकों को ऐसे कीर्तिमान बनाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भी पदचिन्हों पर चलकर देश, समाज और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।

आयुष ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य देशभर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और नशे के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे आज का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त से बाहर निकल सके।