उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने किए मनसा देवी के दर्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने किए मनसा देवी के दर्शन

pic


हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने देश व प्रदेश की उन्नति के लिए मां गंगा व मां मनसा देवी की पूजा अर्चना की। ठाकुर रघुराज सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देश, धर्म और संस्कृति के साथ स्वच्छ राजनीतिक वातावरण से चलता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्म और संस्कृति को साथ लेकर देश में स्वच्छ राजनीतिक वातावरण बनाने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह सभी वर्गों के विकास में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राजसत्ता का धर्मसत्ता की शरण में आने पर राजनीति में विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार श्रम और सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि मां गंगा और मां मनसा देवी की पूजा अर्चना के उपरांत तीर्थ नगरी के साधु संत महात्माओं का आशीर्वाद लेकर राजनीति में मनोबल बढ़ाने का बल मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने तिरंगा यात्रा पर कहा कि उन्हें अलीगढ़ की तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर नवीन अरोड़ा, रमन खुराना, रोबिन त्यागी, जतिन चांदना, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, भोला शर्मा, मनोज मंत्री, पुरुषोत्तम शर्मा, गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि मौजूद रहे।