उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में किया रोड शो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में किया रोड शो

pic


नई दिल्ली | दिल्ली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली के 14 जिलों में विजय संकल्प रैली निकाली गई। इस रैली में पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र विनोद नगर वार्ड और मंडावली वार्ड के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मंडावली, विनोद नगर से लेकर मंडावली राम चौक तक रोड शो किया। रोड शो लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा रहा। इस रोड शो में काफी संख्या में लोगों की भीड़ और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी और सांसद गौतम गंभीर ने क्षेत्र के लोगों से 4 दिसंबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रवि नेगी 198 विनोद नगर वार्ड से और 199 वार्ड मंडावली से शशि चांदना भाजपा प्रत्याशी हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बहुत भ्रष्टाचार किया है आप लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी को मतदान कीजिए।"

गौतम गंभीर ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा, "दिल्ली में सत्तारूढ़ इस पार्टी के एक मंत्री जेल में हैं, उनके कारनामे सभी जनता के सामने हैं। दूसरे मंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाले के सबसे बड़े आरोपी हैं। आप सब लोगों से निवेदन है कि 4 तारीख को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कीजिए।"