मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी के किये दर्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी के किये दर्शन


मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी के किये दर्शन


देहरादून, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को नैनीताल क्लब में सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री भीमताल विकासखंड के क्षेत्रांतर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किये।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी के दर्शन करने के बाद वहां पर पूजा और ध्यान किया। मुख्यमंत्री ने वहां प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मंदिर आए भक्तों से वार्ता भी की। साथ ही मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी लिया। उन्होंने पुजारी से कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं। मुख्यमंत्री ने यहां से 12 बजे के करीब घोड़ाखाल हेलीपैड से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी आदि अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और भक्त जनों का भारी जन समूह उपस्थित रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/ गुंजन कुमार