युवा मोर्चा पार्टी की प्राइमरी पाठशाला, युवाओं के कार्यक्रम के लिए खुद को रोक नहीं पातेः मुख्यमंत्री धामी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

युवा मोर्चा पार्टी की प्राइमरी पाठशाला, युवाओं के कार्यक्रम के लिए खुद को रोक नहीं पातेः मुख्यमंत्री धामी

cm bjym

-मुख्यमंत्री ने भाजयुमो के तीन तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ
 


देहरादून/रायवाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण का शुक्रवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की प्राइमरी पाठशाला है। ऐसे युवाओं के कार्यक्रम में शामिल होन से खुद को रोक नहीं पाते हैं।

औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार स्थित रायवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का दीप प्रज्वलन कर शुभांरभ किया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र होंगे जिसमें भाजपा सैद्धांतिक, वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारियां प्रशिक्षण का हिस्सा होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और युवा मोर्चा पार्टी की प्राइमरी पाठशाला है। यह पाठशाला हमेशा कार्य के साथ यादों में रहता है। जो हमने प्राइमरी स्कूल में पढ़ा होगा वो हमें जीवन भर याद होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कोई भी कार्यक्रम होता तो मैं अपने आप को नहीं रोक सकता हूं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की सर्व समाज का विकास करने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने भारत के प्रत्येक व्यक्ति को मजबूत करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है उससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। आज विश्व में कहीं भी कोई घटना घटती है तो विश्व भारत की ओर भरोसे की नजर से देखता है। आज पूरा विश्व भारत के सामने का गुणगान कर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुष्मान योजना का प्रदेश में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त उपचार का लाभ उठाया है। हमने उत्तराखंड की जनता के समक्ष कहा था सरकार आएगी तो हम नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करेगें। प्रदेश की जनता ने हमे प्रंचड बहुमत के साथ दिलाई। जनता के मुहर पर सरकार खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इसी के तहत सबसे पहले नागरिक संहिता को मंत्रीमंडल में लाए और जल्द ही ये कानून का रूप ले लेगा।

पुष्कर धामी ने कहा कि अब सबको काम करना होगा जो काम करेगा वो ही आगे बढ़ेगा अब शॉर्टकट रास्ते बंद हो गए है। युवा मोर्चा से निकले लोग ही नेतृत्व कर रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की प्रशिक्षण शिविर में संगठन का विचार, उसका उद्भव और विकास, हमारी विचारधारा, देश की वर्तमान चुनौतियां एवं देश के नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे हैं। लटवाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशिक्षण का कार्यकर्ताओं को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा और सभी एकजुट होकर काम करेंगे। अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज करा कर काम करना होगा।