पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

00


अज़हर मलिक
काशीपुर।
बाजपुर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत नगर में रैली निकाली गई। 

इस दौरान छात्राओं ने व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। बता दें कि आदर्श कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी दलविंदर कोर के नेतृत्व में छात्राओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से नगर में रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। 

रैली के दौरान छात्राओं ने व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान में जाकर पॉलिथीन का प्रयोग ना करने और पॉलिथीन से फैल रही बीमारियों की जानकारी दी। विद्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी दलविंदर कौर ने बताया कि छात्राओं के द्वारा लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करें के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग होने से अनेकों बीमारियां फैल रही हैं जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।