Delhi Dehradun Vande Bharat Express Train Fare List: वंदे भारत में सफर करने के लिए आपको देने होंगे इतने पैसे, पढ़ें किराए की सूची

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

Delhi Dehradun Vande Bharat Express Train Fare List: वंदे भारत में सफर करने के लिए आपको देने होंगे इतने पैसे, पढ़ें किराए की सूची

pic


वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की अपेक्षा थोड़ा अधिक होगा। शताब्दी के किराये से 40 रुपये अधिक देकर आनंद विहार तक का सफर किया जा सकता है।

इकोनॉमी क्लास से सफर करने पर देहरादून से हरिद्वार और रुड़की जाने के लिए वंदे भारत में 185 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। सहारनपुर के लिए 215, मुजफ्फरनगर के लिए 15, मेरठ जाने के लिए 60 रुपये अधिक देकर वंदे भारत की यात्रा का आनंद लिया जा सकेगा। आनंद विहार तक जाने के लिए भी शताब्दी की अपेक्षा 80 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

वहीं, चेयरकार से सफर करने पर देहरादून से हरिद्वार जाने में 140, रुड़की के लिए 145, सहारनपुर के लिए 155 रुपये अधिक अदा करने होंगे। मुजफ्फरनगर जाने के लिए दोनों ट्रेनों में समान किराया देना होगा। वहीं, मेरठ के लिए 30 रुपये, जबकि मात्र 40 रुपये अधिक देकर देहरादून से आनंद विहार तक का सफर वंदे भारत से किया जा सकेगा।

यह होगा किराया

Delhi Dehradun Vande Bharat Express Fare List

नोट : प्रत्येक यात्री को कैटरिंग की सुविधा आवश्यक रूप से दी जाएगी। देहरादून से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या 22458 में सुबह के समय चाय और नाश्ता दिया जाएगा। जबकि, शाम के समय आनंद विहार से देहरादून आने वाली ट्रेन संख्या 22457 में चाय और रात्रि का भोजन दिया जाएगा। सुबह के किराये की अपेक्षा शाम का इकनोमिक क्लास का किराया 195 और कुर्सी यान का किराया 165 रुपये अधिक रहेगा।