कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर पालिका क्षेत्र की उपेक्षा पर आन्दोलन का आह्वान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर पालिका क्षेत्र की उपेक्षा पर आन्दोलन का आह्वान




हरिद्वार, 15 मई (हि.स.)। कांग्रेस कार्यालय में रविवार को टिहरी विस्थापित में नगर पालिका, शिवालिक नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें नगर पालिका क्षेत्र की उपेक्षा करने पर आन्दोलन का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कांग्रेस संजीव चौधरी ने कहा कि सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित, रामधाम व नवोदय नगर में आज पानी की समस्या विकराल रूप में खड़ी है। पूरे क्षेत्र में गर्मियों के दिनो में पीने के पानी की बहुत परेशानी हो जाती है, इसलिए यहां पर नई पानी की टंकिया लगनी चाहिए। साथ ही नालियां व सड़कें ना होने के चलते भी इन सभी स्थानों में आए दिन दिक्कतें सामने आती रहती हैं। आगामी समय में मानसून आने वाला है और यहां सड़कों से लेकर घर और दुकानों तक में पानी भर जाता है लेकिन जनप्रतिनिधियों का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। पालिका सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक और सांसद तक भाजपा का होने के बावजूद भी भाजपा सरकार इन क्षेत्रों में विकास का कोई काम नहीं करा रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि अब जनता सड़कों पर आने को तैयार बैठी है। यदि जल्दी ही इन समस्याओं का हल नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिडकुल होने के बावजूद आज हमारे नौजवान अन्य राज्यों में नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं। बेरोजगारी पर भी भाजपा का कोई ध्यान नहीं है। सभी सत्ता के नशे में चूर हैं और आम जनमानस से दूरी बनाए हुए हैं।

बैठक में भगवान सिंह तोमर, विजय धीमान, पुष्पेंद्र गुप्ता, राम आशीष यादव, एस.एस. चौबे, आर.एस. पाल, बी.एन. सिंह, अनिल सिंह, जसवीर सिंह, खजान सिंह, मांगे राम, मुसाफिर राम, प्रभु दयाल, कुसुम लाल, महेंद्र व पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत