डॉ. मीनू की लिखित पुस्तक की प्रथम प्रति गुरुद्वारा गुरु अमरदास में समर्पित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

डॉ. मीनू की लिखित पुस्तक की प्रथम प्रति गुरुद्वारा गुरु अमरदास में समर्पित




हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। एसएम जेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार की पूर्व अंग्रेजी प्राध्यापिका, अंग्रेजी लेखिका, साहित्यकार, डॉ मीनू सोढ़ी शर्मा लिखित अंग्रेजी पुस्तक श्री अरबिंदो एंड शेक्सपीयर, ईस्टर्न एंड वेस्टर्न थियरीज, की प्रथम प्रति आज श्री गुरुद्वारा गुरु अमरदास तप स्थान तिजी पातशाही सती घाट कनखल में गुरु महाराज के श्री चरणों में समर्पित की।

उन्होंने आज श्री गुरु अमर दास महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या और स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी तथा अपने पति आयुर्वेदाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुद्वारे में आयोजित एक सादे एवं गरिमापूर्ण धार्मिक समारोह में यह प्रथम प्रति भेंट की।

डॉक्टर मीनू सोढ़ी शर्मा ने बताया कि यह पुस्तक अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार शेक्सपियर और भारतीय आध्यात्मिक चेतना के संवाहक अरबिंदो के अंग्रेजी साहित्य पर लिखी गई है। पूर्वी और पश्चिमी अंग्रेजी साहित्य पर इस पुस्तक के बहाने शोध अध्ययन किया गया है।

अरविंदो के 150वीं जयंती वर्ष में प्रकाशित होने पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रबंधक श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ अंबुज शर्मा, अंग्रेजी लेखिका डॉ राधिका नागरथ कई अंग्रेजी साहित्यकारों और लेखकों ने प्रशंसा की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत