कक्षा आठ की बालिका सुहानी बनी एक दिन की पार्षद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttrakhand

कक्षा आठ की बालिका सुहानी बनी एक दिन की पार्षद

00


रुड़की। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कक्षा आठ की बालिका सुहानी को एक दिन की पार्षद बनाया गया। बालिका सुहानी ने पार्षद बनते ही वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रामनगर वार्ड से पार्षद पंकज सतीजा ने वार्ड निवासी एक बालिका सुहानी अरोड़ा को एक दिन के लिए पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी है। बालिका सुहानी अरोड़ा आर्य कन्या इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा है। पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इसी तरह से महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए। ताकि वह आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित हो सके।

वहीं एक दिन की पार्षद बनने पर सुहानी अरोड़ा बेहद खुश हैं। उन्होंने पार्षद नामित होते ही अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। वार्ड वासियों से भी उनकी समस्याएं जानी। नामित पार्षद सुहानी ने बताया कि वह एक दिन में वार्ड के लिए अधिक से अधिक कार्य करने का प्रयास करेगी। पार्षद सुहानी ने बताया कि इस समय सबसे बड़ी चुनौती डेंगू और मलेरिया है। इससे बचाव को साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव के साथ साथ क्षेत्रवासियों को भी जागरूक होना होगा। आज पूरा दिन वह इसी को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। बेटी के एक दिन के पार्षद बनने पर पिता गगन आहूजा भी बेहद खुश हैं। बता दें कि इससे पहले बहादराबाद क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय सृष्टि गोस्वामी गोस्वामी को इसी साल 24 जनवरी को एक दिन की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।