Bhojpuri Holi Song: प्रमोद प्रेमी का नया रोमांटिक गाना होली से पहले मचाने लगा धमाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Holi Song: प्रमोद प्रेमी का नया रोमांटिक गाना होली से पहले मचाने लगा धमाल

Bhojpuri Holi Song


Bhojpuri Holi Song: प्रमोद प्रेमी यादव ने भी जीजा-साली के रिश्‍ते पर नया गाना 'जीजा जी रंगवा रगड़ देला' रिलीज कर दिया है। 'सारेगामा हम भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। आठ घंटे में इस होली गीत को 1.34 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। इस गाने को जहां प्रमोद प्रेमी यादव ने अकेले ही गाया है, वहीं म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ जूली राजपूत ग्‍लैमर का तड़का लगा रही हैं।

गाने की शुरुआत में हम देखते हैं कि होली के जश्‍न का माहौल है, जहां हाथों में गुलाल लेकर कुछ लोग जूली राजपूत के पीछे-पीछे उन्‍हें घेरने की कोश‍िश कर रहे हैं। इसी बीच उनके ऑनस्‍क्रीन जीजा जी प्रमोद प्रेमी यादव की एंट्री होती है और फिर जीजा-साली के बीच होली की नोक-झोंक शुरू हो जाती है।

'जीजा जी रंगवा रगड़ देला' गीत सुनने में जितना मस्‍ती भरा है, इसका वीडियो उससे भी अध‍िक मजेदार। इस गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक कम्‍पोज किया है विकास यादव ने।

कोरियोग्राफी अशोक सम्राट की है और वीडियो के डायरेक्‍टर आर्यन देव हैं। इस साल होली मार्च महीने के आख‍िर में 25 तारीख को है, लेकिन इतना जरूर है कि इन भोजपुरी गानों ने अभी से फाल्‍गुन का रस घोलना शुरू कर दिया है।

Bhojpuri Holi Song: