Bhojpuri Gana: यामिनी सिंह से खेसारी लाल यादव ने पूरी रात किया रोमांस, ठुमकों पर फिदा हुए फैंस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Gana: यामिनी सिंह से खेसारी लाल यादव ने पूरी रात किया रोमांस, ठुमकों पर फिदा हुए फैंस

Yamini Singh


Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म उद्योग हमेशा सुर्खियों में रहता है। इसकी फिल्में और गाने देशभर में लोकप्रिय हैं। खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे सितारे इस उद्योग के सुपरस्टार हैं। इनकी फिल्में और गाने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव का जाना माना नाम है और आपको बता दे कि उनके गानों पर तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव को इस मुकाम को हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी और आपको बता देंगे एक वक्त हुआ करता था जब वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे।

लेकिन आपको बता दें कि आज के वक्त में खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उनके गाने भी काफी ज्यादा लोकप्रिय होते हुए नजर आते हैं। अक्सर यूट्यूब पर भी उनके पुराने से लेकर नए गाने जमकर बवाल मचा देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है और वह मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि जिस गाने पर वह दोनों रोमांस कर रहे हैं उसे 'प्रेम की पुजारन' फिल्म से लिया गया है। जिसका नाम 'फुल नाइट करा' है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की वीडियो में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह दोनों पलंग तोड़ रोमांस कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 5.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अंजलि यादव विभा ने गाया है।