Bhojpuri Song: फागुन के रंग में रंगे निरहुआ और आम्रपाली, देखें उनका रोमांटिक वीडियो!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Song: फागुन के रंग में रंगे निरहुआ और आम्रपाली, देखें उनका रोमांटिक वीडियो!

Bhojpuri Song


Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। बता दे कि भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ट्रेंड में आ गया है और उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश-विदेश में भी यहां के गाने छाए हुए रहते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) जैसे सितारे काफी फेमस है। अक्सर देखने को मिलता है कि यूट्यूब पर भोजपुरी के पुराने गाने खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिलता हुआ देखने को मिल जाता है।

Bhojpuri Song: लेकिन अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि भोजपुरी का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। जल्दी ही रंगों का त्योहार होली आने वाला है। पूरे देश में इसे 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। लेकिन अब इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दोनों होली खेलते नजर आए।

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'रंग डलवा त देहब हजार गारी' है। बता दे कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया हुआ यह एक होली का गाना है। यह गाना यूट्यूब पर भी जमकर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभी से ही भोजपुरी होली गीत दर्शकों द्वारा खूब सुने जा रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए हुए इस गाने को खुद दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इसी के अलावा बता दें कि इस गाने को निरहुआ ऑफिशियल नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 27 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।