Bhojpuri Gana: गुलाबी साड़ी में Amrapali को देख खूब उछले Nirahua, मचाया बवाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Gana: गुलाबी साड़ी में Amrapali को देख खूब उछले Nirahua, मचाया बवाल

Bhojpuri Gana


Bhojpuri Gana: आजकल भोजपुरी सॉन्ग और फिल्मों की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती ही चली जा रही है। कुछ भोजपुरी स्टार्स (Bhojpuri Stars) ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है।उन्हीं में से एक हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली (Amrapali)।

इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इनके लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

निरहुआ और आम्रपाली को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों ने अपनी एक्टिंग के दम पर भारत सहित विदेशों में भी जगह बनाई हुई है। इसी बीच इस जोड़ी का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, इस भोजपुरी गाने का नाम (Tiriya Ke Bhiriya Raha Song) है, जिसे इस समय दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। पिंक साड़ी पहनकर एक्ट्रेस आम्रपाली निरहुआ के लिए अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही डांस करना शुरू कर देते हैं। गाने में अपने की हॉट केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने से नजर हटाना फैंस के लिए मुश्किल हो गया है।

बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव और कल्पना ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है।

निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए इस गाने को Wave Music नाम के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलोड किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक 1,36,82,476 से अधिक बार देखा जा चुका है।

ये गाना भोजपुरी फिल्म Nirahuaa Satal Rahe का है।ये जोड़ी अब तक निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2 जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। ये दोनों जब भी किसी फिल्म में साथ नजर आते हैं तो बवाल मचना तो तय है।