Bhojpuri Song: निरहुआ ने आधी रात में आम्रपाली को सिखाया गाय का दूध निकालना, फिर दोनों के रोमांस ने मचाया धमाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Song: निरहुआ ने आधी रात में आम्रपाली को सिखाया गाय का दूध निकालना, फिर दोनों के रोमांस ने मचाया धमाल

Bhojpuri Song


Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। इन्हीं एक साथ देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। दर्शकों को इनकी रील और रियल दोनों ही केमिस्ट्री बेहद ही ज्यादा पसंद आती है। यदि आप भी निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वाले हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर हाजिर हो गए हैं।

भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum Hain Dulha Hindustani) का एक गाना ‘मेरे महबूब’ (Mere Mehboob) इस समय सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाना ‘मेरे महबूब’ सॉन्ग को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले निरहुआ आम्रपाली को दूध दूहना सिखाते हैं और बाद में दोनों एक दूजे की तरफ आकर्षित होना शुरू हो जाते हैं। इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली के बीच प्रेम कहानी शुरू हो जाती है।

वो एक-दूसरे से गाने के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो को लंदन जैसे लोकेशन पर शूट किया गया है। यह गाना काफी ही ज्यादा पुराना है, लेकिन इस समय एक बार फिर से दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।