Bhojpuri Gana: Akshara Singh की पतली कमरिया पर फिदा हुए पवन सिंह, फिर खूब किया प्यार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Gana: Akshara Singh की पतली कमरिया पर फिदा हुए पवन सिंह, फिर खूब किया प्यार

Bhojpuri Gana


Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के सॉन्ग आज भी सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह अब एक साथ नजर नहीं आते हैं, लेकिन आज भी इस जोड़ी के चाहने वाले इन्हें एक साथ देखना चाहते हैं। 

इन दोनों के बीच चल रहा सालों पुराना विवाद किसी से छुपा हुआ नहीं है। इनके रास्ते अब अलग हो गए हैं। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshar Singh Song) का एक पुराना गाना ‘मार मार के नजरिया’ (Maar Maar Ke Najariya Song) यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से पवन सिंह को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। अक्षरा ने गाने में अपनी कातिलाना अदाओं से चार चांद लगा दिए हैं। एक्ट्रेस जमकर खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।

गाने में अक्षरा का ग्लैमरस लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा और पवन सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को 7,95,29,454 से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस गाने को Wave Bhojpuri Hit Cinema नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

कमेंट बॉक्स के जरिये दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘मार मार के नजरिया’ सॉन्ग को पवन सिंहा और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Azad Singh ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Govind Ojha ने।अक्षरा और पवन सिंह का ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’से लिया गया है।

फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, नेहा श्री और गोलू सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आये हैं। फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे जी हैं।

लुक्स की बात करें तो अक्षरा सिंह ने ब्लू और येलो कलर की साड़ी पहनी हुई है, जबकि पवन सिंह ब्लू जीन्स और पैरेट ग्रीन ब्लेजर पहनकर खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।दोनों स्टार्स खूब झूमझूम कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस के साथ ही पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को खूब प्यार भी करते हुए दिख रहे हैं।