Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से देर रात किया जमकर रोमांस, वीडियो वायरल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Viral Video

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से देर रात किया जमकर रोमांस, वीडियो वायरल

Nirahua Aamrpali Romance

Photo Credit: Romana


Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और आपको बता दें कि पूरी दुनिया में यह छाया हुआ है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे कलाकार है जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे शामिल है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यहां तक कि एक वक्त पर ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ रियल लाइफ में भी पति-पत्नी है। हालांकि यह सारी अफवाहें थी और उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

भोजपुरी सिनेमा के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शक भी इसका खूब लुत्फ उठाते हुए देखे जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को साथ में ठुमके लगाते हुए देखा गया।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे को भोजपुरी गाने 'दुनिया जाए चाहे भाड़' में पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि दोनों के बीच में इस वीडियो में जमकर रोमांस भी देखा जा सकता है। इस गाने को 'आशिक आवारा' फिल्म से लिया गया है। जिनको खुद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है।

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस गाने को भोजपुरी एचडी फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 21 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।