Haryanvi Dance Video: हरियाणवी छोरी लगा दी हुस्न की आग, सपना चौधरी भी इनके आगे फेल
Haryanvi Dance Video: हरियाणवी गानों और स्टेज डांस के दीवाने हैं, तो आपके लिए बाजार में कुछ नया आया है। कुछ ऐसा, जो ना सिर्फ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि जमकर देखा और सुना भी जा रहा है। हरियाणा की मशहूर सिंगर उपासना गहलोत का नया गाना 'काला बिच्छू' धमाल मचा रहा है।
'देसी रॉक' यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को 1 मिलियन यानी 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। दिलचस्प है कि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्यांका सिरोही की अदाएं देखकर हर कोई आंहे भर रहा है। एक तरफ जहां यह वीडियो धमाल मचा रहा है, वहीं फैंस दिव्यांका के ठुमकों की तुलना सपना चौधरी से भी कर रहे हैं। वह इसे सपना से बेहतर बता रहे हैं।
Haryanvi Dance Video: सवा दो मिनट के इस नए गाने में जहां उपासना गहलोत की दिलकश आवाज गजब का जादू चला रही है, वहीं वीडियो में दिव्यांका सिरोही अपने हुस्न और अदाओं से कातिलाना खेल खेल रही हैं। नीले रंग की घाघरा चोली में सजी दिव्यांका इस वीडियो की शुरुआत भीगे बदन पानी से बाहर निकलती हुई नजर आती हैं। गाने के सीक्वेंस में महफिल सजी है। शराब और शबाब के बीच रंग-बिरंगी रोशनी के साथ स्टेज सजा है। दिव्यांका स्टेज पर जाती हैं और गीत शुरू होता है।
'काला बिच्छू' गीत के बोल गीतकार रोहताश गगसिनिया ने लिखे हैं। जबकि इसका टैकी और ट्रेंडी म्यूजिक तैयार किया है रियाजी ने। वीडियो के डायरेक्टर और एडिटर गवेश पहवा हैं। गाना एक मस्ती भरा आइटम नंबर है, जिसमें स्टेज पर ठुमके लगा रहीं दिव्यांका अपने बालम से कहती हैं कि उन्हें काला बिच्छू डंक मार गया है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा, बिच्छू का डंक असर दिखा रहा है। वीडियो में दिव्यांका सिरोही के साथ धुल साहब भी नजर आ रहे हैं।