Ramadan Moon Sighting: भारत में दिखा चांद, कल होगा पहला रोज़ा, जानिए सेहरी-इफ्तार का समय

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

Ramadan Moon Sighting: भारत में दिखा चांद, कल होगा पहला रोज़ा, जानिए सेहरी-इफ्तार का समय

Ramadan Moon Sighting

Photo Credit: Ganga


Ramadan Moon Sighting: रमजान का चांद भारत में दिख गया है, और कल यानी 12 मार्च 2024 को पहला रोज़ा रखा जाएगा। यह जानकारी भारत के विभिन्न राज्यों से मिली है। रमजान, इस्लाम धर्म का नौवां महीना, मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना है। इस महीने में, मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास करते हैं, और पांच वक्त की नमाज के अलावा तरावीह की नमाज भी पढ़ते हैं।

रमज़ान की तैयारी
चांद के दीदार के साथ ही पहले रोज़े की तैयारी शुरू हो चुकी है। ईशा की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग पहली तरावीह भी अदा करेंगे। तरावीह का सिलसिला ईद का चांद दिखने पर जारी रहेगा। 

Ramadan Chand

12 मार्च सहरी का समय

  • लखनऊ- सुबह 5.04 बजे
  • कानपुर- सुबह 5.03 बजे
  • अलीगढ़- सुबह 5.12 बजे
  • बरेली- सुबह 5.06 बजे

12 मार्च इफ्तार का समय

  • लखनऊ- शाम 6.13 बजे
  • कानपुर- शाम 6.17 बजे
  • अलीगढ़- शाम 6.34 बजे
  • बरेली- शाम 6.20 बजे

इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।  

Iftar Dua

रमज़ान के जुड़े ये लेख भी पढ़ें 

भारत में कब है पहला रोजा?, जानिए रोजे का समय और जरुरी नियम
आज से शुरू होगी तरावीह की नमाज, चांद देखकर इतने बजे होगी सेहरी
पहला रोज़ा होगा सबसे छोटा, फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा वक़्त, आखिरी रोजा 14 घंटा 08 मिनट का
बुरी मौत और सख्त बीमारी से बचाता है सदक़ा, जानें सदक़े के जरुरी नियम
रमजान में स्वस्थ रहने को WHO की गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान