Ramadan Moon Sighting LIVE: भारत में दिखा रमजान का चाँद, तरावीह पढ़ना शुरू, रोज़ा कल

Ramadan Moon Sighting LIVE: रमजान का पावन महीना शुरू होने का संकेत देने वाला चाँद भारत में आज दिखाई देगा। मुस्लिम समुदाय के लोग आज शाम को छतों पर चाँद देखने के लिए इकट्ठा होने लगे हैं।
भारत में रमजान का चाँद बस कुछ ही देर में दिखाई दे सकता है। चाँद देखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग छतों पर, मस्जिदों में और खुले मैदानों में इकट्ठा हो चुके हैं। चाँद दिखने की पुष्टि होने के बाद मस्जिदों से ऐलान होने शुरू हो जाएंगे और रमजान का पहला रोज़ा कल रखा जाएगा। चाँद देख कर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर देंगे।
आपको बता दें कि अरब देशों में कल चाँद दिख गया था। वहां लोगों ने 11 मार्च को पहला रोज़ा रखा था। अक्सर अरब देशों में रमज़ान और ईद भारत से एक दिन पहले होती है। हालांकि यह पूरी तरह चाँद दिखने पर निर्भर करता है, अगर एक साथ अरब और भारत में चाँद दिखता है तो रमज़ान या ईद साथ भी हो जाते हैं।
Live Updates
08:38 PM : जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारूकी की अध्यक्षता में रुयत-ए-हिलाल कमेटी, इमारत-ए-शरैया-हिंद की एक बैठक आज 1, बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-110002 पर आयोजित की गई है। इसकी पुष्टि हो चुकी है कि देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया है।
08:37 PM: पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने पूरे पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि रमजान के पवित्र महीने का चांद नजर आ गया है। इसलिए 12 मार्च को पहला रोजा होगा। इस पवित्र महीने के शुरू होने पर शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।
07:06 PM : रमज़ान की आमद पर शाही इमाम पंजाब का बयान
07:04 PM : यूपी के ठाकुरद्वारा से सलमान सैफी एडवोकेट ने हमें चाँद के दीदार के बाद यह तस्वीर यूपीयूकेलाइव को भेजी है।
07:01 PM : यह तस्वीर यूपी के अमरोहा से हमें शबाब आलम अमरोहवी ने भेजी है।
06:57 PM : भारत में दिखा चांद, कल होगा पहला रोज़ा, जानिए सेहरी-इफ्तार का समय
06:52 PM : यूपी में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में रमजान का चाँद दिखा। अबू बक़र ने हमें यह तस्वीर भेजी है।
06:49 PM : उत्तराखंड के काशीपुर में चाँद दिखाई देने का ऐलान हो चुका है। यानि पहला रोज़ा 12 मार्च को होगा
06:37 PM : चाँद का बेसब्री से इंतज़ार
भारत के अलावा, कई एशियाई देश चाँद की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, मलेशिया और अफगानिस्तान सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद चांद देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
05: 20 PM : सऊदी में लोगों ने रखा रोज़ा
सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद वहां आज 11 मार्च को रोज़ा रखा गया है। वहीं, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों में रमज़ान एक दिन बाद शुरू होगा। यानी भारत में चाँद दिखता है तो 11 मार्च की शाम तरावीह होगी और 12 मार्च को पहला रोज़ा रखा जाएगा।
04:53 PM : शाही इमाम पंजाब ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरन्त जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नं. 0161-2722282 पर सम्पर्क करें ताकि रमजान के पवित्र महीने का ऐलान किया जा सके।
फिलहाल आप रमजान के जुड़े ये बेहद जरुरी लेख पढ़ सकते हैं-
रमज़ान के जुड़े ये लेख भी पढ़ें
भारत में कब है पहला रोजा?, जानिए रोजे का समय और जरुरी नियम
आज से शुरू होगी तरावीह की नमाज, चांद देखकर इतने बजे होगी सेहरी
पहला रोज़ा होगा सबसे छोटा, फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा वक़्त, आखिरी रोजा 14 घंटा 08 मिनट का
बुरी मौत और सख्त बीमारी से बचाता है सदक़ा, जानें सदक़े के जरुरी नियम
रमजान में स्वस्थ रहने को WHO की गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान